Home खेल ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा पर अजगर ने किया हमला

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा पर अजगर ने किया हमला

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों में से एक ग्लेन मैक्ग्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में वह अजगर का रेस्क्यू करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया है।

ग्लेन मैक्ग्रा द्वारा पोस्ट किए गए एक हालिया वीडियो में, उन्हें अपने घर पर एक अजगर से निपटते देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अजगर उनके घर में घुस गया है। उसे घर से बाहर निकलने के लिए ग्लेन मैक्ग्रा उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। इस पर कई बार अजगर ने उन पर हमला किया।

अंत में पूर्व ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को जीत मिली। मैक्ग्रा ने अजगर को पकड़कर उसे पास की झाड़ियों में छोड़ दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सारा लियोन मैकग्राथ के भरपूर प्रोत्साहन और समर्थन के बाद घर में मौजूद सभी 3 कोस्टल कार्पेट पायथन को सुरक्षित रूप से वापस झाड़ी में छोड़ दिया गया।

तीन बार बनाया है ऑस्ट्रेलिया को विश्व चैंपियन

बता दें कि ग्लेन मैक्ग्रा साल 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2003 वर्ल्ड कप और 2007 वर्ल्ड कप में विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा रहे थे। मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 250 वनडे मैच में 381 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 124 टेस्ट मैच में 563 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने तीन बार 10 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही 29 बार 5 विकेट लिए हैं।