Home मनोरंजन विक्की कौशल दही हांडी के उत्सव में करेंगे फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन...

विक्की कौशल दही हांडी के उत्सव में करेंगे फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फेमिली’ का प्रचार

89
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फेमिली’ को लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म का गाना ‘कन्हैया ट्विटर पे आजा’ को जन्माष्टमी से एक हफ्ता पहले यानी 30 अगस्त को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। तब से इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेता विक्की कौशल फिल्म के इस गाने को खूब प्रमोट कर रहे हैं। कल मुंबई में उन्होंने छोटे बच्चों के साथ दहीं हांडी के कार्यक्रम में भाग लिया। और, आज मुंबई के घाटकोपर में बड़े लोगों के साथ दही हांडी के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

महाराष्ट्र में कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी का कार्यक्रम खूब धूमधाम से मनाया जाता है। अभिनेता विक्की कौशल बचपन से ही दही हांडी के कार्यक्रम में शामिल होते आए हैं। आज भी वह मुंबई में आयोजित दही हांडी के कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी फिल्म फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का प्रमोशन फिल्म के गीत ‘कन्हैया ट्विटर पे आजा’ पर परफॉर्म करके करेंगे। अभिनेता विक्की कौशल कहते हैं, ‘इस बार का दही हांडी का कार्यक्रम मेरे लिए बहुत ही खास होने वाला हैं,क्योंकि इस बार अपने गीत ‘कन्हैया ट्विटर पे आजा पर परफार्म करूंगा।’

अभिनेता विक्की कौशल कहते हैं, ‘मुंबई में बचपन से ही दही हांडी के उत्सव में भाग लेते आया हूं। मेरे लिए दही हांडी सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि यह सब लोगों की भावना और एकता अटूट बंधन है। यह त्यौहार भारत की भावना को दर्शाता है। मुझे हमेशा लगता था कि ‘हांडी’ तोड़ने के लिए बनाया गया मानव पिरामिड लचीलापन और एकता का एक शक्तिशाली रूप है।’

कल मुंबई में छोटे बच्चे के साथ एक कार्यक्रम में दही हांडी का उत्सव मनाने के बाद अभिनेता विक्की कौशल आज मुंबई के घाटकोपर में बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहे रहे दही हांडी उत्सव में भाग लेंगे। अभिनेता विक्की कौशल कहते हैं, ‘जब मैंने इस उत्सव को छोटे बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया तो मैं अपनी बचपन की यादों में खो गया। मुझे याद बचपन में अपने परिवार के साथ स्थानीय दही हांडी उत्सव के लिए जाता था। इस उत्सव को लेकर बचपन की बहुत सारी यादें हैं। जब सोचता हूं तो ऐसा लगता है कि जैसे कल की ही बात है।’

यशराज फिल्म्स के बैनर तले विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है। विक्की कौशल इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘जिस तरह से दर्शकों ने मेरी पिछली रिलीज फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को पसंद किया और अपना प्यार दिया, उसी तरह से इस फिल्म पर भी अपना प्यार बरसाएंगे।’