Home अन्य भिलाई के महिला सम्मेलन में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

भिलाई के महिला सम्मेलन में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

90
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

छत्‍तीसगढ़ में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा-कांग्रेस के साथ अन्‍य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता इन दिनों लगातार छत्‍तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी अब छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आने वाली हैं। प्रियंका छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस के महिला सम्मेलन में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों को न्योता दिया। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को भिलाई में आयोजित महिला सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आएंगी। इससे पहले 7 सितंबर को दो दिवसीय दौरे के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायपुर आए।

खरगे राजनांदगांव में कांग्रेस के भरोसा का सम्‍मेलन में शामिल हुए। यहां उन्‍होंने सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते पांच वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट देखें तो बीते पांच वर्षों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। खरगे राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की।

इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपये के 1,867 विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन की सौगात राजनांदगांव के निवासियों को दी। साथ ही तीन करोड़ 25 लाख की सामग्री भी वितरित की। खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दलितों, गरीबों, पिछड़ों और किसानों की सरकार है। गांधी जी यह कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूं जहां गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करे कि यह देश उसका है।

इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कार्य किया गया। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों से खरीदा जाता था। इस साल एक लाख सात हजार टन धान खरीदा गया है। 19 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। किसानों को फसल का उचित मूल्य मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले। बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया। संबंिधत खबर पेज 5 पर