Home देश राष्ट्रपति की ग्रैंड डिनर पार्टी में जानिए कौन होगा शामिल और कौन...

राष्ट्रपति की ग्रैंड डिनर पार्टी में जानिए कौन होगा शामिल और कौन हुआ बाहर

86
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितम्बर को आयोजित होने वाली जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सदस्य देशों के नेता पहुंच रहे है. दो दिनों तक विश्व नेता वर्तमान जियो-पॉलिटिक्स, जलवायु परिवर्तन और बहुपक्षीय सहयोग समेत वैश्विक विकास की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 सितम्बर को जी-20 नेताओं के लिए डिनर का आयोजन रखा गया है. राष्ट्रपति की तरफ से आयोजित डिनर में सभी केंद्रीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा है. साथ ही भारत सरकार के सभी सचिव और गणमान्य हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है.

मनमोहन और एचडी देवगौड़ा को न्योता
दो पूर्व प्रधानमंत्रियों डॉक्टर मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी इस विशेष आयोजन के लिए निमंत्रण भेजा गया है. देवगौड़ा ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए आयोजन में शामिल होने में असमर्थता जताई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, मैं स्वास्थ्य कारणों से 9 सितंबर को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं हो पाऊंगा, मैंने पहले ही सरकार को इस बारे में बता दिया है. मैं जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता के लिए कामना करता हूं.

नेताओं को नहीं मिला न्योता
वही राजनीतिक दलों के नेताओं को डिनर में न्योता नहीं दिया गया है. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण नहीं मिला है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, झारखंड के हेमंत सोरेन और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि वे डिनर में शामिल होंगे.

कहां होगा डिनर का आयोजन
जी-20 सम्मेलन के उपलक्ष्य में दिए जा रहे इस खास डिनर का आयोजन प्रगति मैदान में नए बने भारत मंडपम में किया जाएगा. जी20 सम्मेलन के विशेष सचिव मुक्तक परदेशी ने बताया कि डिनर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा.