Home मनोरंजन करण जौहर की तारीफ करते नजर आए अनुराग कश्यप

करण जौहर की तारीफ करते नजर आए अनुराग कश्यप

72
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

अनुराग कश्यप ने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। वर्ष 2015 में अनुराग ने फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ का निर्देशन किया। इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा के साथ करण जौहर भी नजर आए। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने मजाक में अनुराग कश्यप पर अपना एक्टिंग करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया। एक इंटरव्यू में जब अनुराग कश्यप से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया।

अनुराग कश्यप से जब करण जौहर की बात का जिक्र किया गया तो उन्होंने करण की खूब तारीफ की। अनुराग कश्यप ने कहा कि ‘बॉम्बे वेलवेट’ में करण की एक्टिंग गजब की थी। सिर्फ करण जौहर ही नहीं, अनुराग कश्यप ने रणबीर कपूर की भी दिल खोलकर तारीफ की और उन्हें शानदार कलाकार बताया।

अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म ‘हड्डी’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आए हैं। ‘हड्डी’ में अनुराग कश्यप ने गैंगस्टर से राजनेता बने प्रमोद अहलावत की भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक ट्रांसजेंडर के प्रतिशोध की कहानी है। फिल्म सात सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई। इस साल अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

वहीं बात करण जौहर के करियर की करें तो लंबे वक्त बाद इस साल उन्होंने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से निर्देशन की दुनिया में वापसी की। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। करण जौहर ने कुछ वक्त पहले खुलासा किया था कि इस फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें पैनिक अटैक आ रहे थे। उन्होंने कहा था कि असफलता किसी की भी करियर यात्रा में क्रिटिकल है। लेकिन, इस बार वह असफल होना स्वीकार नहीं कर पाते।