Home छत्तीसगढ़ श्रीकृष्ण का चातुर्य निष्काम और जगकल्याण का सूत्र था : गिरवर जंघेल

श्रीकृष्ण का चातुर्य निष्काम और जगकल्याण का सूत्र था : गिरवर जंघेल

112
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

खैरागढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर खैरागढ़ नगर में यादव समाज ने श्री कृष्णा शोभा यात्रा निकाली। इस यात्रा में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपनी अनुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि-चहुंओर प्रभु भक्ति से सराबोर वातावरण में सभी कृष्ण की स्मृतियों में तल्लीन थे। मैंने स्वयं मानों उन्हें इन भक्तों के रुप में अनुभव किया हो। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा की और धार्मिक क्रियाकलापों में तन्मयता से लगे रहने की बात कही।
खैरागढ़ में ही श्री राम गौ सेवा समिति, गोविंदा उत्सव समिति एवं नगरवासियों द्वारा राजीव चौक में आयोजित दही लूट गोविंदा उत्सव कार्यक्रम में भी बतौर अतिथि पूर्व विधायक गिरवर जंघेल शामिल हुए। उक्त आयोजन में विधायक यशोदा वर्मा सहित नगर के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर उन्हें प्रणाम किया जिसके बाद सभी नगरवासियों के साथ टोलियों द्वारा मटकी लूट का आंनद लिया। उन्होंने कहा कि-श्रीकृष्ण का चातुर्य निष्काम और जगकल्याण का सूत्र था। श्रीमुख से प्रकट भगवद्गीता ज्ञान का अथाह भंडार है। कलयुग में तो इसकी विशेष प्रतिष्ठा है। आप सभी जनों का उनके सूत्र पढ़ने चाहिए जो जीवन को अनुशासित और संतोष दायक बनाते हैं। याद रखिए, संतोषी सदा सुखी।