Home मनोरंजन शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बने पंखुड़ी और गौतम

शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बने पंखुड़ी और गौतम

80
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुंबई । छोटे परदे के हॉट जोडी पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे अपनी शादी के 5 साल बाद जुडवा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। गत 25 जुलाई को पंखुड़ी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों के नामकरण संस्कार की एक वीडियो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। पंखुड़ी अवस्थी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर नामकरण सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पंखुड़ी अपने पति गौतम के साथ बैठी नजर आ रही हैं। नामकरण के लिए पूजा की जा रही है। इस पूजा ने कपल के फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। इस दौरन कपल बेहद खुश लग रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पंखुड़ी अवस्थी ने 2020 में बॉलीवुड डेब्यू किया था।वो फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आई थीं। इसके अलावा वह मैडम सर, ये रिश्ता क्या कहलाता है, लाल इश्क, कौन है?, सूर्यपुत्र कर्ण जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।बता दें कि पंखुड़ी अवस्थी ने बेबी गर्ल और बेबी बॉय को जन्म दिया है।