Home देश सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का कत्ल

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील का कत्ल

56
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

दिल्ली-एनसीआर । दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 30 स्थित डी-40 कोठी में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। आरोपी ने पूछताछ में चौंकने वाला खुलासा किया है। आरोपी हत्या के बाद कोठी के स्टोर रूम में छिपकर बैठा था। करीब 24 घंटे तक वहीं छिपा रहा। पुलिस ने देर रात तीन बजे उसे वहां से निकाला और हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय महिला वकील रेणु सिन्हा का शव रविवार शाम नोएडा स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला। उनके सिर पर चोट के निशान मिले थे। भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी कि रेणु की हत्या उसके पति ने की है। घटना के बाद से ही पति नितिन नाथ सिन्हा फरार हो गया था। बिहार के पटना की रहने वाली रेणु पति के साथ सेक्टर 30 में रहती थीं। वह कैंसर से पीडि़त थीं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है। रेणु दो दिन से भाई का फोन नहीं उठा रही थी। तब भाई ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को इसकी सूचना दी।