Home खेल पाकिस्तान के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम...

पाकिस्तान के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को दी बधाई

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की पिक्चर सुपरहिट रही। भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को 228 रन से रौंदा। भारतीय टीम की धमाकेदार जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गदगद हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए रोहित एंड कंपनी को बधाई दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए लिखा, “एशिया कप 2023 में आज शानदार व ऐतिहासिक विजय हासिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई, पूरी टीम का अभिनंदन।” बता दें कि भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा।

एशिया कप 2023 में आज शानदार व ऐतिहासिक विजय हासिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई, पूरी टीम का अभिनंदन!

कोहली-राहुल ने जमाया बल्ले से रंग

विराट कोहली और केएल राहुल ने पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। विराट ने अपने वनडे करियर की 47वीं सेंचुरी जमाई और वह 122 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पांच महीने बाद इंटनरेशनल क्रिकेट में लौटे राहुल ने 111 रन की दमदार पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 233 रन की अटूट पार्टनरशिप जमाई, जिसके चलते भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 356 रन लगाने में सफल रही।

कुलदीप ने खोला पंजा

बल्लेबाजों के धांसू प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी खूब रंग जमाया। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जोड़ी ने शुरुआती ओवर्स में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा। वहीं, कुलदीप यादव ने अपनी घूमती गेंदों पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों को जमकर नाच नचाया। कुलदीप ने अपने 8 ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन खर्च किए और पांच विकेट झटके। हार्दिक पांड्या ने भी बढ़िया गेंदबाजी करते हुए बाबर आजम को सस्ते में पवेलियन की राह दिखाई, तो शार्दुल ठाकुर ने रिजवान का विकेट झटका।