Home खेल भारत-श्रीलंका मैच के समय हो सकती है बारिश

भारत-श्रीलंका मैच के समय हो सकती है बारिश

68
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

एशिया कप 2023 के सुपर -4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ होनी है। भारतीय टीम अगर श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो रोहित एंड कंपनी टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटा लेगी। हालांकि, कोलंबो में एकबार फिर बारिश मैच का रोमांच खराब कर सकती है। मैच के समय पर बारिश होने के काफी ज्यादा चांस हैं।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच सुपर-4 राउंड का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। कोलंबो से तमाम क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है। सुबह के समय पर कोलंबो में बारिश होने की संभावना 80 प्रतिशत है, जबकि शाम के वक्त भी इंद्र देव के बरसने के चांस 55 प्रतिशत हैं। यानी एकबार फिर बारिश भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।

कोलंबो के इसी मैदान पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 228 रन से हार का स्वाद चखाया था। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। बल्लेबाजी में विराट कोहली और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपने नाम किए थे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी निकली थी।

जीत से मिलेगा फाइनल का टिकट

सुपर-4 राउंड का टीम इंडिया ने धमाकेदार आगाज किया है। पाकिस्तान को 228 रन के पीटने के बाद भारतीय टीम काफी अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में अगर टीम इंडिया बाजी मारने में सफल रहती है, तो टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।