Home खेल भारतीय टीम ने एकतरफा मैच में पाकिस्तान को 228 रन से रौंदा

भारतीय टीम ने एकतरफा मैच में पाकिस्तान को 228 रन से रौंदा

77
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को ऐसे जख्म दिए हैं, जिसको पड़ोसी मुल्क सालों-साल याद रखेगा। एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में बाबर आजम एंड कंपनी को 228 रन से रौंदा। रोहित की पलटन की इस ऐतिहासिक जीत में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने, तो कई ध्वस्त हुए। आइए आपको आंकड़ों के लिहाज से समझाते हैं कि टीम इंडिया की यह जीत असल मायनों में कितनी बड़ी है।

वनडे में सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। एकतरफा मैच में रोहित एंड कपंनी ने पड़ोसी मुल्क को 228 रन से हार का स्वाद चखाया। इससे पहले साल 2008 में भारत ने पाकिस्तान को 140 रन से हराया था। यानी टीम इंडिया ने अपने ही 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ डाला है।

एशिया कप की चौथी सबसे बड़ी जीत

पाकिस्तान के खिलाफ मिली टीम इंडिया को धमाकेदार जीत एशिया कप के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत भी है। रनों के लिहाज से एशिया कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के ही नाम है। भारत ने साल 2008 में हांगकांग को 256 रन से धूल चटाई थी।

कोलंबो में सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम में कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भी रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि स्कोर बोर्ड पर लगाए गए 356 रन इस मैदान पर एकदिवसीय क्रिकेट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।

पाकिस्तान को मिली करारी हार

पाकिस्तान की टीम को वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा। भारत से मिले 357 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 128 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज टिककर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।

वनडे में भारत की चौथी सबसे यादगार जीत

एशिया कप की रिकॉर्ड बुक को तितर-बितर करने के साथ-साथ ही टीम इंडिया ने कई और बड़े मुकाम हासिल किए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मिली 228 रन की जीत वनडे क्रिकेट में भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत भी है।