Home छत्तीसगढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ की आवाम की आवाज : प्रतीक्षा सूर्यकांत...

भाजपा की परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ की आवाम की आवाज : प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी

114
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। विधानसभा चुनाव-2023 से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बस्तर से हुई है। 12 सितंबर को जगदलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने इसे छत्तीसगढ़ की आवाम की आवाज बताया है। उन्होंने कहा कि-पूरा प्रदेश बदलाव की बयार महसूस कर रहा है। पांच साल के शोषण से मुक्त होने को जनता आतुर है। भ्रष्टाचारियों के कुशासन के खिलाफ परिवर्तन यात्रा एक बड़ा जन आंदोलन है।
जपं अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि-यह यात्रा प्रदेश की सभी 90 विधानसभा तक पहुंचेगी। हमारे वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि-कांग्रेस की कथनी और करनी का मायाजाल भाजपा तोड़कर रहेगी, जिस तरह इन्होंने योजनाओं की आड़ में भ्रष्टाचार की साम्राज्य खड़ा किया है उसे जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है ये परिवर्तन यात्रा।
कोयला घोटाला, शराब घोटाला, गौठान घोटाला, गोधन न्याय खरीदी की आड़ में घोटाला, किसानों को अमानक जैविक खाद जबरिया थमाने वाली इस सरकार ने सभी को ठगा है। बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। हाफ बिजली बिल का ढिंढोरा पिटने वाली कांग्रेस सरकार बिजली कटौती पर बगले झांकती रहती है। चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था के दोषी कांग्रेस सरकार के नुमाईंदों ने प्रदेश के विकास को बाधित किया है।
उन्होंने कहा कि-कांग्रेस ने दो साल का बोनस नहीं दिया, जबकि उन्होंने वायदा किया था। शराब बंदी नहीं हुई बल्कि इसकी आड़ में हजारों करोड़ का स्कैम हो गया, जिसमें मुख्यमंत्री के खास नुमाईंदे शामिल हैं। सट्टेबाजी से सरकार के लिंक जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रायोजित भेंट-मुलाकात में अपनी तारीफों के कसीदे पढ़ाकर खुश हो रहे हैं और प्रदेशवासियों को भ्रमित कर रहे हैं। श्रीमती भंडारी ने कहा कि-इस सरकार के दिन गुजर गए और भाजपा परिवर्तन का झंडा गाड़कर रहेगी।