Home अन्य ट्रेलर के केबिन में जिंदा जल गया ड्राइवर

ट्रेलर के केबिन में जिंदा जल गया ड्राइवर

144
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

चकरभाठा क्षेत्र के दाधापारा में ड्राइवर की जली हुई लाश ट्रेलर के केबिन में मिली है। पुलिस इसे हादसा मान रही है। वहीं, आसपास के लोग हत्या के बाद ड्राइवर की लाश को जला देने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। चकरभाठा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मध्यप्रदेश के सीधी जिला अंतर्गत चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम नकवेल में रहने वाले अखंड प्रताप सिंह(24) ड्राइवर थे। दो दिन पहले वे

काम पर दाधापारा आए थे। यहां पर वे ट्रांसपोर्ट कंपनी सीपीएल के अधीन काम कर रहे थे। मंगलवार की रात काम के बाद ड्राइवर ने ट्रेलर कोल साइडिंग के पास ही खड़े कर दिया।

वहीं, अन्य वाहनों के ड्राइवर भी अपने वाहन को लेकर चले गए। देर रात किसी ने ट्रेलर के केबिन से धुआं निकलते देखा। आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचते आग भड़क चुकी थी। आग बुझाने के बाद पता चला कि ड्राइवर केबिन के अंदर ही था। आग से जलकर उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर के स्वजन को हादसे की सूचना दी। इसके बाद शव को पीएम के लिए चीरघर भेज दिया। गुरुवार को स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया जाएगा।