Home छत्तीसगढ़ मोदी सरकार ने दिलाया आधी आबादी को पूरी अधिकार : प्रतीक्षा सूर्यकांत...

मोदी सरकार ने दिलाया आधी आबादी को पूरी अधिकार : प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रयास ने महिलाओं को कानून बनाने की प्रक्रिया एवं शासन में भागीदारी बढ़ेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि इससे क्षेत्रीय राजनीतिक दल एवं कांग्रेस भी बेनकाब होगी।
उन्होंने कहा कि इस बिल से आधी आबादी को पूरी अधिकार मिलेगा। लोकसभा में पेश नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023 से देश के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लाने का साहस दिखाकर उसे सदन पटल पर रखा है।
श्रीमती भंडारी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में महिलाओं को उचित सम्मान और स्थान देने की यह ऐतिहासिक पहल है। विधायिका में सुनिश्चित भागीदारी का दौर देश के विकास गति और स्थिरता देगा। विकासशील देश में स्ति्रयों ने अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया है। घर की रसोई से लेकर मिशन चंद्रयान तक का सफर तय करने वाली महिलाओं को इस अधिकार के लिए लंबा संघर्ष भी करना पड़ा है, लेकिन मोदी सरकार ने इस संघर्ष को सार्थक परिणाम में तब्दील कर बड़ा काम किया है। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है। उन्होंने भारत की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शक्ति अब देश की नींव का मजबूत हिस्सा बनेगी।