Home अन्य युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

84
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

कोरबा की मानिकपुर चौकी के अंतर्गत रापाखर्रा बस्ती में 22 वर्षीय छोटू उरांव नामक युवक ने खुदकुशी कर ली। घर के आंगन में उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि सात भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। पिछले दो साल से सभी भाइयों का बंटवारा होने के बाद एक ही आंगन में अलग अलग घर बनाकर सभी अपने परिवार के साथ रहते हैं। मृतक की शादी नहीं हुई थी, वह मजदूरी कर करता था। बुधवार कि रात सब खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब गुरुवार को उसके पिता शौच के उठे तो घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा और परिवार के अन्य सदस्यों को उठा कर जानकारी दी। परिजनों की माने तो मृतक छोटू 2 दिन से शराब का सेवन कर रहा था। उसने कब कैसे और क्यों खुदकुशी की ये उनके भी समझ से परे है।

मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।