Home अन्य कोल्ड स्टोरेज के आफिस से तीन लाख रुपये ले गए चोर

कोल्ड स्टोरेज के आफिस से तीन लाख रुपये ले गए चोर

76
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सिरगिट्टी स्थित कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री फांदकर घुसे चोरों ने आफिस से तीन लाख रुपये और सीसीटीवी का डीवीआर पार कर दिया। कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। कतियापारा में रहने वाले नितेश देवांगन सिरगिट्टी स्थित कोल्ड स्टोरेज में मैनेजर हैं।

उन्होंने बताया कि उनके संस्थान में कच्चे केले को पकाकर थोक फल विक्रेताओं को बेचा जाता है। बिक्री से प्राप्त रुपयों का हिसाब किताब मैनेजर ही रखते हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे तक उन्होंने बिक्री का हिसाब किया। बिक्री की रकम तीन लाख 20 हजार रुपयों को उन्होंने हैंड बैग में भरकर दराज में रख दिया।

इसके बाद वे अपने घर चले गए। बुधवार की सुबह जब वे ड्यूटी पर आए तो आफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर गायब था। उन्होंने संस्थान परिसर में रहने वाले कर्मचारी रामलाल साहू को बुलाकर पूछताछ की। साथ ही दराज को खोलकर देखा तो उसमें रखे हुए रुपये गायब थे। उन्होंने आसपास बैग की तलाश की।

इसके बाद उन्होंने कोल्ड स्टोरेज के मालिक अनिल सलूजा को चोरी की जानकारी दी। मालिक के कहने पर उन्होंने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।