Home अन्य आबकारी विभाग की छापेमारी की लगातार कार्रवाई जारी

आबकारी विभाग की छापेमारी की लगातार कार्रवाई जारी

175
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा शराब का अवैध विक्रय और तस्करी करने वालों पर लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। विशेष सचिव सह आयुक्त आबकारी, श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने गरियाबंद जिले में शराब के अवैध संग्रहण के मामले में छापामार कार्यवाही करते हुए ओड़िसा प्रांत निर्मित कुल 250 लीटर शराब जप्त किया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी वृत्त देवभोग अंतर्गत ग्राम निष्ठीगुड़ा निवासी पिताम्बर से ओड़िसा प्रांत से एक मोटरसाईकिल में एक जूट बोरी के अंदर 250 पाउच ट्रिपल घोड़ा छाप उड़िसा प्रांत की कच्ची शराब परिवहन करते हुए बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इसी प्रकार वृत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम सुरूंगपानी बांजीपानी उड़िसा मार्ग के जंगल में तालाशी लिये जाने पर एक बोरी में जेब्रा छाप पाउच एवं 4 जरिकेन में भरी हुए 140 बल्क लीटर कुल मात्रा 180 बल्क लीटर ओड़िसा प्रांत की कच्ची शराब बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि दोनों प्रकरणों में बोरी के अंदर ओड़िसा प्रांत निर्मित 110 बल्क लीटर एवं 4 प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई 140 बल्क लीटर कुल 250 बल्क लीटर ओड़िसा प्रांत निर्मित देशी कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि आबकारी मंत्री श्री लखमा ने आज आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का विभाग में पालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टि में रखते हुए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित आबकारी जांच चौकियों में सीसीटीवी कैमरों के सर्विलांस में वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।