Home खेल ENG के 7 में से 5 कप्तान पड़ोसी देश के खिलाफ शून्य...

ENG के 7 में से 5 कप्तान पड़ोसी देश के खिलाफ शून्य पर हुए आउट

138
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर को आयोजित है। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बिना एक भी गेंद डाले रद्द हो गया था। आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड टीम का नेतृत्व जैक क्रॉली कर रहे हैं। दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड टीम के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ठोस शुरुआत की। सॉल्ट और विल जैक्स ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। सॉल्ट 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विल जैक्स ने 94 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान जैक क्रॉली बिना खाता खोले आउट हो गए। क्रॉली का विकेट गिरते ही इंग्लैंड टीम के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

दरअसल, इंग्लैंड के 7 कप्तानों में 5 पांच कप्तान यूरोपियन देश के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं। इसकी शुरुआत साल 2019 में हुई थी जब इयोन मोर्गन आयरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। दोबारा इयोन मोर्गन अपनी होम कंट्री यानी आयरलैंड के खिलाफ 2020 में शून्य पर आउट हुए।

साल 2022 में मोर्गन नीदरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए। वहीं, साल 2022 में ही मोर्गन एक बार फिर नीदरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए। अब जैक क्रॉली अपने पड़ोसी देश के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं।

एक कप्तान दो बार विदेशी टीम के खिलाफ शून्य पर हुआ आउट

एक कप्तान दो बार विदेशी टीमों के खिलाफ शून्य पर आउट हुआ है और वह कोई और नई जोस बटलर हैं। साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ जोस बटलर शून्य पर आउट हुए थे। वहीं, दूसरी बार साल 2021 में इंडिया के खिलाफ शून्य पर आउट हुए। इयोन मोर्गन पड़ोसी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने इंग्लैंड के कप्तान हैं।