Home खेल तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

140
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

इंदौर में सीरीज को सील कर चुके भारतीय टीम तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से बुधवार को भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। दूसरे वनडे में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेमिसाल रहा था। बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्कों की बरसात की थी, तो अश्विन-जडेजा का जादू भी सिर चढ़कर बोला था। तीसरे वनडे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी होगी।

सीनियर प्लेयर्स की होगी वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में सीनियर प्लेयर्स की वापसी होगी। पहले दो वनडे मैचों में आराम करने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव तीसरे एकदिवसीय मैच में रंग जमाते हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड कप 2023 से पहले यह भारतीय टीम का आखिरी इंटरनेशनल मैच है, ऐसे में भारतीय प्लेयर्स इस मैच में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

शुभमन गिल को आराम, अक्षर बाहर

दूसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर को तीसरे विकेट के लिए आराम दिया गया है। शुभमन गिल की जगह पर ईशान किशन रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। इंजरी से पूरी तरह से नहीं उबर पाने की वजह से अक्षर पटेल तीसरे मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी से आखिरी वनडे में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज