Home खेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच राजकोट में खेला जाएगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच राजकोट में खेला जाएगा

115
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। सीरीज के आखिरी मुकाबले में दोनों टीमों की भिड़ंत राजकोट में होगी। भारतीय टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत सीनियर प्लेयर्स की वापसी होगी। ऐसे में टीम इंडिया कंगारुओं का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरीके से आती है और इस ग्राउंड पर शॉट्स खेलना भी काफी आसान होता है। गेंदबाजों के लिए राजकोट में रनों पर लगाम लगाना एक बड़ा चैलेंज रहता है।

राजकोट के इस मैदान पर अब तक कुल तीन वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीनों ही मैचों में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है। यानी टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला यहां पर फायदे का सौदा रहा है। चेज करते हुए अब तक कोई भी टीम इस ग्राउंड पर एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। पहले पारी में एवरेज स्कोर 311 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 290 का रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में सीनियर प्लेयर्स की वापसी होगी। पहले दो वनडे मैचों में आराम करने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव तीसरे एकदिवसीय मैच में रंग जमाते हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड कप 2023 से पहले यह भारतीय टीम का आखिरी इंटरनेशनल मैच है, ऐसे में भारतीय प्लेयर्स इस मैच में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

दूसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर को तीसरे विकेट के लिए आराम दिया गया है। शुभमन गिल की जगह पर ईशान किशन रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। इंजरी से पूरी तरह से नहीं उबर पाने की वजह से अक्षर पटेल तीसरे मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी से आखिरी वनडे में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे।