Home मनोरंजन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी मानुषी छिल्लर

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी मानुषी छिल्लर

105
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। हाल ही में उनकी दूसरी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में मानुषी के साथ विक्की कौशल नजर आए हैं। इसके अब जल्द रही वह ‘तेहरान’ में दिखाई देंगी। वहीं, अब खबर आ रही है कि वह ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आएंगी। मानुषी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि क्या वह इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म में अपने किरदार पर क्या बोलीं मानुषी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, मानुषी छिल्लर इस फिल्म में हैकर का किरदार निभाएंगी। वहीं, जब बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से यह सवाल किया गया कि क्या वह फिल्म में हैकर का किरदार निभा रही हैं। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं हैकर का किरदार नहीं निभा रही हूं। शायद मैं इस फिल्म में हूं ही नहीं।’ कुछ समय पहले एक सूत्र ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था, ‘मानुषी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में एक हैकर की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी और उनका किरदार फिल्म में कुछ दिलचस्प मोड़ लेकर आएगा।’

अगले वर्ष ईद पर रिलीज होगी फिल्म

‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अहम भूमिका में हैं। अक्षय के साथ यह मानुषी की दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अगले वर्ष 2024 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म यूरोप और यूएई में शूट की गई है।

इस फिल्म से साउथ सिनेमा में करेंगी डेब्यू

वहीं मानुषी छिल्लर की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वह जॉन अब्राहम के साथ ‘तेहरान’ में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बचा हुआ है। इसके साथ ही मानुषी ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ में वरुण तेज के साथ साउथ फिल्मों में अपना डेब्यू करेंगी। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। मानुषी इस फिल्म में एक रडार अधिकारी के रूप में नजर आएंगी।