Home छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने शहर में निकाली रथ यात्रा

जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने शहर में निकाली रथ यात्रा

125
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। शहर के म्युनिसिपल स्कूल से इमाम चौक, ज्यस्तंभ चौक, गुड़ाखू लाइन, हृदय स्थल मानव मंदिर चौक से गुरुनानक चौक तथा लेबर कालोनी तक जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने 50 से 60 कार्यकर्ताओं के साथ रथ यात्रा निकालकर चुनावी आगाज किया।
शमसुल आलम ने कहा कि राजनांदगांव की जनता ने 15 साल रमन सिंह की दमनकारी सरकार देखी। अब 5 साल भूपेश बघेल की ठगेश सरकार देख ली, फिर भी जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है, इसलिए हम रथ यात्रा तक घर-घर जोगी जी का संदेश और लिए गए शपथ के वादे को घर-घर पहुंचाएंगे। साथ ही साथ शमसुल ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा या अन्य दल में हिम्मत है, तो हमारी तरह शपथ पत्र जनता को दें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ युवा जिलाध्यक्ष उदित हरिहारनो, युवा प्रदेश सचिव राकेश नायक, संगठन जिला महासचिव टिकेश्वर साहू, युवा मजदूर संघ अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, जिला सचिव तामेश्वर पटेल, जिला सचिव संदीप मंडले, नमन पटेल, चैन सिंह ठाकुर, टिकेश ठाकुर, मनीष साहू, जीतेश सेन, आशीष निषाद, भागवत पटेल, मनोज पटेल, किशन पटेल, मनोज पटेल, प्रकाश निषाद, ज्वाला निषाद, प्रताप, सागर बंजारे, राजेश्वर साहू, प्रेम सिन्हा, धनेश मंडले, गुलशन साहू, विक्की मंडले सहित 50 से 60 कार्यकर्ता उपस्थित थे।