Home छत्तीसगढ़ रायपुर में 17 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, आम आदमी पार्टी...

रायपुर में 17 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, आम आदमी पार्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

140
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। 22 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में एएसपी कार्यालय की मल्टीलेवल पार्किंग में 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था, उस समय लड़की अपने प्रेमी के साथ थी और कथित तौर पर तीन लोगों ने उन पर हमला किया। वे लोग लड़की को गार्ड रूम में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया, जबकि उसके प्रेमी को बंदी बना लिया गया।
इस मामले को घोर निंदा करते हुए आज जिला राजनांदगांव के कलेक्टर ऑफिस में राजनांदगांव जिला के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं महिला विंग द्वारा ज्ञापन सौंपा गया, जिसमे साफ-साफ लिखा गया था कि यह दूसरी बार ऐसे हुए है, जहां पुलिस और प्रशासन कुछ नहीं कर पाए। सबसे पहले तो महिला पर हुए अत्तयाचार की घोर निंदा करते हुए महिला विंग से चंद्रमणि वर्मा ने कहा कि सरकार कब तक सोते रहेगी, अगर ऐसा ही होते रहेगा तो हम महिलाओं का और हमारे बच्चों का घर से बाहर निकलना दुर्लभ हो जायेगा, अगर इस पर प्रशासन और पुलिस जल्द से जल्द कारवाही नहीं कर पाई तो आम आदमी पार्टी जिला राजनांदगांव के ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने कहा कि ऐसी घटनाएं आए दिन हो रहे है, जिस पर न पुलिस कुछ कर पा रही है ना प्रशासन। इस तरह के मामले को रोकने के लिए जल्द से जल्द को कड़ा कदम उठाया जाए, नहीं तो आम आदमी पार्टी राजनांदगांव में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष भूपेश तिवारी, लोकसभा अध्यक्ष चित्रा गुरुदेव, जिला अध्यक्ष यूथ विंग हनिश साहू, महिला विंग अध्यक्ष ज्योति टंडिया, महिला प्रवक्ता चंद्रमणि वर्मा, जिला मीडिया अध्यक्ष कमलेश स्वर्णकार, जिला ब्लॉक अध्यक्ष प्रभांशु खोब्रागढ़े, मंडले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।