Home छत्तीसगढ़ शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस...

शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मना

132
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस उत्सवपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के द्वारा किया गया, इसके पश्चात परंपरा अनुसार लक्ष्य गीत गाये गए। छात्राओं के प्रस्तुति के क्रम में सर्वप्रथम डॉली कोमा एवं साथियों ने एक प्रेरणा गीत प्रस्तुत की। इसी क्रम में कु. मरियम सुलेमान ने राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा कु. भारती ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत की तथा कु. भावना साहू ने भी देश भक्ति गीत गाया। छात्राओं की प्रस्तुति के पश्चात संबोधन के क्रम में डॉ. युगेश्वरी साहू सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने छात्राओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना में समर्पित होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। अंत में डॉ. कृष्ष्ण कुमार द्विवेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में छात्राओं का संलग्न होना आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ मानसिकता से स्वस्थ अध्ययन होता है। इसके अलावा उन्होंने विवेकानंद जी के जीवन की कुछ प्रेरक बाते छात्राओं के समक्ष रखी। कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रामकुमारी धुर्वा द्वारा किया गया।