Home छत्तीसगढ़ शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन

शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन

126
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के मनोविज्ञान विभाग में प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा के मार्गदर्शन में 25 सितंबर 2023 को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये मनोविज्ञान परिषद् का गठन किया गया। एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कु. नेहा वैष्णव को सर्वसम्मति से परिषद का अध्यक्ष मनोनित किया गया। एमए तृतीय सेमेस्टर से ही कु. रेणुका साहू को सचिव एवं कु. अल्फिया बानो को कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। उपाध्यक्ष तथा सहसचिव पद हेतु एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं क्रमशः इंद्राणी श्रीवास तथा कु. तरुणा देवांगन का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कु. रिया उइके, कु. किरण श्याम, कु. डाली कोमा, कु. आंचल एवं कु. निशा देवांगन को स्थान प्राप्त हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने मनोविज्ञान परिषद् के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामना प्रदान करते हुए कहा कि मनोविज्ञान विभाग महाविद्यालय का एक महत्वपूर्ण विभाग है, आप सभी को विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए इसे और बेहतर करने की दिशा में कार्य करना चाहिये। मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार सोनबेर ने परिषद् की छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मनोविज्ञान विभाग में शोध केन्द्र भी संचालित है। अतः आप सभी को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग में कार्यरत् अतिथि प्राध्यापक डॉ. मोना माखीजा, एवं सुश्री कुमोदिनी साहू एवं वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन डॉ. ओमप्रकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।