Home व्यापार अदाणी पोर्ट्स एंड सेज ने किया ऐलान, शेयर में आई तेजी

अदाणी पोर्ट्स एंड सेज ने किया ऐलान, शेयर में आई तेजी

126
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मुंबई । अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह 2024 में मैच्योर होने वाले 195 मिलियन डॉलर के बॉन्ड्स को टेंडर ऑफर के द्वारा बॉयबैक करेगी। कंपनी ने 27 सितंबर को इसकी जानकारी देकर बताया कि वह इस खरीदारी की फंडिंग अपने पास रखे कैश रिजर्व से करेगी। 11 अक्टूबर तक टेंडर किए गए डेट के लिए, कंपनी 1,000 डॉलर के हर मूलधन यानी प्रिसिपल पर 975 डॉलर का भुगतान करेगी। इसके बाद ऑफर की कीमत 1,000 डॉलर के मुकाबले कम होकर 965 डॉलर हो जाएगी। कंपनी की तरफ से इस ऑफर के ऐलान के बाद इसके शेयरों में उछाल देखा गया। सुबह 10: 19 बजे कंपनी के शेयर बीएसई पर 0.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 826.25 रुपये प्रति शेयर हो गए। वहीं, एनएसई पर भी कंपनी के शेयरों में 0.46 प्रतिशत की उछाल देखी गई और इसके शेयर 825.15 रुपये पर पहुंच गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले छह माह में, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन का स्टॉक सेंसेक्स बेंचमार्क के 14 प्रतिशत के मुकाबले 31 प्रतिशत चढ़ गया है। इस साल की शुरुआत में, हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद, स्टॉक ने 3 मार्च को 52-सप्ताह के निचले स्तर 394 रुपये प्रति शेयर को छू लिया था, जबकि 16 नवंबर, 2022 को यह 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 916 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। अदाणी की कंपनी ने 2024 तक बकाया 3.37 प्रतिशत सीनियर नोट खरीदने के लिए कैश टेंडर ऑफर लांच किया है। कंपनी चाहती है कि वह छोटे पीरियड में मैच्योर होने वाले अपने डेट का आंशिक पेमेंट कर दे। गौरतलब है कि कुछ ही महीनों में नोट्स के लिए ये कंपनी की दूसरा टेंडर ऑफर होगा। पहला ऑफर कंपनी ने मई में 130 मिलियन डॉलर के नोटों का निपटान करने के लिये किया था।