Home देश कुलगाम जिले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया

कुलगाम जिले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया

96
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की चुराई गई संपत्ति बरामद कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कहा कि कुलगाम के क्षेत्रों में चोरी के बारे में कई शिकायतें मिलने के बाद कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस ने कहा कि चोरी की घटनाओं की जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान अयान शमीम के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का निवासी है। वर्तमान में कुलगाम के रंगरेजपोरा में रहता है। पूछताछ के दौरान अयान शमीम ने खुलासा किया कि उसके साथ छह अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों को कुलगाम पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उन्होंने कबूल किया कि वे इस अपराध में शामिल थे। इनकी पहचान शाहिद शेख, फरमान अहमद, मोहम्मद आमिर,भर आलम, मुदासिर हबीब और शब्बीर अहमद बकरवाल के रूप में की गई है। जांच टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गयी लाखों की संपत्ति भी बरामद करने में सफल रही। मामले की जांच जारी है।