Home मनोरंजन शिल्पा ने सुखी में किया शानदार प्रदर्शन

शिल्पा ने सुखी में किया शानदार प्रदर्शन

102
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने फिल्म सुखी में अपने प्रदर्शन से फिर दर्शकों को प्रभावित किया है। सुखी में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने एक ऐसे किरदार को निभाया है, जो सेल्फ लव के सफर पर निकल पड़ता है। वह अपने किरदार के विभिन्न चरणों के बीच सहजता से बदलाव करती हैं। सुखी एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होने का वादा करती है, जो सभी आयु वर्ग के दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फैंस सोशल मीडिया के जरिये शिल्पा शेट्टी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह फ़िल्म सोनल जोशी द्वारा निर्देशित है। सुखी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा की एक पावरहाउस टीम द्वारा निर्मित है। फ़िल्म में शिल्पा के अलावा अमित साध, चैतन्य चौधरी, किरण कुमार, कुशा कपिला जैसे कई उम्दा एक्टर्स मौजूद हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की आगामी परियोजनाओं में रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स में पहली महिला पुलिसकर्मी के रूप में उनकी अभूतपूर्व भूमिका है। इसके साथ ही केडी नामक एक प्रतीक्षित

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने फिल्म सुखी में अपने प्रदर्शन से फिर दर्शकों को प्रभावित किया है। सुखी में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने एक ऐसे किरदार को निभाया है, जो सेल्फ लव के सफर पर निकल पड़ता है। वह अपने किरदार के विभिन्न चरणों के बीच सहजता से बदलाव करती हैं। सुखी एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होने का वादा करती है, जो सभी आयु वर्ग के दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फैंस सोशल मीडिया के जरिये शिल्पा शेट्टी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह फ़िल्म सोनल जोशी द्वारा निर्देशित है। सुखी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा की एक पावरहाउस टीम द्वारा निर्मित है। फ़िल्म में शिल्पा के अलावा अमित साध, चैतन्य चौधरी, किरण कुमार, कुशा कपिला जैसे कई उम्दा एक्टर्स मौजूद हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की आगामी परियोजनाओं में रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स में पहली महिला पुलिसकर्मी के रूप में उनकी अभूतपूर्व भूमिका है। इसके साथ ही केडी नामक एक प्रतीक्षित कन्नड़ फिल्म भी शामिल है।

 

कन्नड़ फिल्म भी शामिल है।