Home छत्तीसगढ़ झूठा श्रेय ले रही है भूपेश सरकार : प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी

झूठा श्रेय ले रही है भूपेश सरकार : प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी

165
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। शनिवार को ठेलकाडीह में भाजपा के घुमका मंडल की विशेष बैठक संपन्न हुई। मंडल प्रभारी रघुवीर सिंह वाधवा, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू इस दौरान मौजूद रहे।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने इस बैठक में अपने संबोधन में संगठित होकर चुनावी अभियान में जुट जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि-हमारे नेता प्रत्याशी तय करेंगे, लेकिन हमारी जिम्मेदारी उनकी जीत तय करना है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। वे अपनी टीम के साथ निरंतर लोगों के बीच जाएं और केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को दोहराएं।
उन्होंने कहा कि-सच्चाई है कि कांग्रेस राज में प्रदेश बदहाल हो रहा है। घोटालों से, शासन की योजनाओं में भ्रष्टाचार से स्थिति बिगड़ रही है। लोग इसे समझ रहे हैं और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बन रहा है। भूपेश सरकार ने राज्य को मजबूत किए जाने के लिए कोई काम नहीं किया। जिस धान खरीदी को लेकर वे चीखतें हैं उसमें भी पैसा केंद्र सरकार का ही लगा हुआ है। केंद्र एक-एक दाना धान खरीदकर किसानों को पैसा मुहैय्या करा रही है, लेकिन इसका झूठा श्रेय भूपेश सरकार ले रही है।
अमृत मिशन, पीएम आवास जैसी योजनाएं केंद्र सरकार की ही हैं। केंद्र सरकार ने प्रति व्यक्ति जो मुफ्त राशन राज्य को दिया था, कांग्रेस उसे भी हजम कर गई। कुछ दिनों पहले ही रायगढ़ में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मोदी सरकार की प्रशंसा मंच से की थी, इससे साफ जाहिर है कि, भूपेश सरकार झूठ का पुलिंदा बनाकर लोगों को भ्रमित कर रही है। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू, महामंत्री नरेंद्र वर्मा सहित बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।