Home छत्तीसगढ़ भरोसे पर खरा उतर रही भूपेश सरकार : सतीश सोनपिपरे

भरोसे पर खरा उतर रही भूपेश सरकार : सतीश सोनपिपरे

103
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। भूपेश सरकार के फैसलों और योजनाओं को नवा छत्तीसगढ़ गढने का सूत्र करार देते हुए दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री सतीश सोनपिपरे ने कहा कि-भूपेश सरकार भरोसे पर खरी उतर रही है। सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। डायरेक्ट बेनेफिट स्कीम्स से लोगों को बड़ी मदद मिली है। प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में भी इसका बड़ा योगदान है। जिस दौर में दूसरे राज्यों में गरीबी बढ़ रही है हमारे छत्तीसगढ़ में ऐसे परिवारों की संख्या कम हो रही है।
सतीश ने कहा कि-न्याय योजनाएं छत्तीसगढ़ के विकास में मिल का पत्थर साबित हुई हैं। सरकार ने इसमें भी सभी का ध्यान रखते हुए भूमिहीन कृषकों को इसमें इसमें शामिल किया। देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की जा रही है। यही नहीं आने वाले खरीफ सीजन में 20 क्विंटल प्रति एकड़ और 36 सौ रुपए क्विंटल के मान से धान खरीदी की घोषणा सरकार कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि-बिजली बिल हाफ योजना से प्रदेश के हर एक बिजली उपभोक्ता को राहत मिली है। बेरोजगारों को प्रति महिने ढाई हजार मिल रहे हैं। यही नहीं सरकार उनकी रोजगार की भी व्यवस्था कर रही है। जगह-जगह रोजगार कैंप लगाए जा रहे हैं। गोधन न्याय योजना से एक नई क्रांति आई है। इसका बड़ा फायदा यह है कि खेतों में रासायनिक उर्वरकों की जगह जैविक खाद के इस्तेमाल में बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार कम दर पर किसानों को यह मुहैय्या करा रही है। इससे गौठानों को भी बड़ी आमदनी हो रही है जिसका फायदा ग्रामीणों को मिल रहा है।
सतीश ने कहा कि-छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सरकार दे रही है। छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के लिए 20 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। सरकार ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के माध्यम से सभी को अंग्रेजी स्कूली शिक्षा की व्यवस्था की है। यहां पढ़ने वाले गरीब बच्चे भी अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे हैं। यही नहीं 10वीं पास बच्चों के लिए नीट और दूसरी प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी की है। ऐसी कई योजनाएं हैं जिनसे छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के बीच भरोसा गढ़ रही है और नव छत्तीसगढ़ नए आयाम हासिल कर रहा है।