Home अन्य पांच दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव

पांच दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव

127
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

अब दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है और अगले सप्ताह 12 अक्टूबर के आसपास प्रदेश से भी मानसून की विदाई संभावित है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में जम्मू कश्मीर के शेष बाग, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में मानसून की विदाई के लिए अनुकुल समय है। विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।

बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अब प्रदेश में भी मानसून की विदाई के आसार बनने लगे है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश में एक जून से लेकर अब तक की स्थिति में 1036 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है,जो पर्याप्त मानी जा रही है। हालांकि यह बारिश सामान्य से लगभग सात फीसद कम है।