Home खेल पहले ही मैच में इंग्लैंड ने बनाया रिकॉर्ड, रचा इतिहास

पहले ही मैच में इंग्लैंड ने बनाया रिकॉर्ड, रचा इतिहास

93
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हुआ. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली. डिफेंडिंग चैंपियन को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड की टीम ने इतिहास रच दिया आज तक वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है.

इंग्लैंड ने रचा इतिहास

डिफेंडिंग चैंपियन इग्लैंड ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. दरअसल, इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान एक भी बल्लेबाज ऐसा नहीं था जो सिंगल डिजिट में आउट हुआ हो. सभी 11 बल्लेबाज दोहरे अंक में रन बनाने में कामयाब रहे. ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी टीम के सभी बल्लेबाजों ने एक वर्ल्ड कप मैच में दोहरे अंकों में रन बनाए हो.

जो रूट की बल्लेबाजी पर फिर पानी

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट के अलावा कोई भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो सका. रूट ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए रूट के अलावा जोस बटलर टीम के लिए दूसरे टॉप स्कोरर रहे. उनके बल्ले से 43 रनों की पारी देखने को मिली और जॉनी बेयरस्टो ने भी 33 रनों का योगदान दिया. इनकी बदौलत ही टीम न्यूजीलैंड के सामने 283 रनों का लक्ष्य रख पाने में कामयाब हुई.

न्यूजीलैंड ने दर्ज की आसान सी जीत

इंग्लैंड से मिले 283 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 1 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. हालांकि, टीम के ओपनर बल्लेबाज विल यंग बिना खाता खोले पवैलियन लौट गए लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड का कोई विकेट नहीं गिरा. डेवोन कॉनवे(152) और रचिन रवींद्र(123) ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं. दोनों की आतिशी पारियों के दम पर ही टीम जो जीत मिली.