Home व्यापार सिक्किम में बाढ़ से एनएचपीसी के दो बिजली संयंत्र प्रभावित

सिक्किम में बाढ़ से एनएचपीसी के दो बिजली संयंत्र प्रभावित

134
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । सिक्किम के तीस्ता बेसिन में सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनएचपीसी के दो जलविद्युत संयंत्र बुधवार को अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि तीस्ता-वी पावर स्टेशन (510 मेगावाट) और तीस्ता-वीआई (500 मेगावाट) संयंत्र प्रभावित हुए हैं। एनएचपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी लैंको तीस्ता हाइड्रो पावर लिमिटेड इनका काम संभालती है। एनएचपीसी ने कहा ‎कि यह भी सूचित किया जाता है कि आपात स्थिति को देखते हुए तीस्ता-वी पावर स्टेशन की सभी इकाइयों को बंद कर दिया गया है। जलस्तर कम होने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।