Home व्यापार भारत कनाडा की तनातनी से यूपी के कई व्यापारी परेशान, ऑर्डर हुए...

भारत कनाडा की तनातनी से यूपी के कई व्यापारी परेशान, ऑर्डर हुए कम

92
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कानपुर । भारत और कनाडा के बीच में तनातनी का असर कानपुर के कारोबार और व्यापारियों पर भी पड़ा है। कानपुर और कनाडा के बीच में कई व्यापारिक रिश्ते हैं। यहां से बड़ी संख्या में लेदर टेक्सटाइल प्लास्टिक प्रोडक्ट्स समेत कई और प्रोडक्ट भारी संख्या में निर्यात होते हैं। वहीं अब जब भारत और कनाडा के बीच में तनातनी छिड़ी हुई है ऐसे में कारोबारी के करोड़ों रुपए भी फंस गए हैं। शहर से बड़ी संख्या में उत्पाद और रॉ मैटेरियल कनाडा निर्यात किया जाता है। ऐसे में शहर में कई बड़े एक्सपोर्टर है जिनका करोड़ों रुपए दोनों देशों के बीच बने विवाद में फंसा हुआ है क्योंकि ऑर्डर बेहद कम हो गए हैं। ऐसे में जो माल पहले भेजा जा चुका है उसकी पेमेंट अभी तक नहीं हुई है तो व्यापारियों को उनके पैसे खतरे में नजर आ रहे हैं। करोड़ों रुपए का व्यापार भी उनका अधर में पहुंच गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन के एक अ‎धिकारी ने बताया कि भारत और कनाडा के बीच में जो तकरार चल रही है उसका असर कानपुर के व्यापारियों पर भी पड़ा है। कनाडा से मिलने वाले ऑर्डर की संख्या में गिरावट हुई है जिस वजह से व्यापारी भी परेशान है। वहीं कनाडा और कानपुर के निर्यात की बात की जाए तो यहां से सभी उत्पाद मिलकर सालाना लगभग 650 करोड़ रुपए का निर्यात होता है, जिसके चलते व्यापारी भी परेशान है।