Home व्यापार तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम….

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम….

104
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 82.84 डॉलर प्रति बैरल है और WTI 80 डॉलर प्रति बैरल है।

आपको बता दें कि देश में सरकारी तेल कंपनियां (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट करते हैं। यह रेट कच्चे तेल के आधार पर तय की जाती है।

इसमें टैक्स, कमीशन और वैट भी जोड़ा जाता है। इस वजह से हर राज्य में इनके दाम अलग होते हैं। आइए, जानते हैं कि आज महानगरों और अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या है?

आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज 6 अक्टूबर 2023 को देश के ज्यादातर हिस्सों में स्थिर बनी हुई हैं। शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

नहीं बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत

लगभग 1 साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। पिछले साल मई 2022 में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

आपतो बता दें कि पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों को हर महीने बदला जाता था। इसका मतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत हर महीने की 1 और 16 तारीख को बदल जाती थी। हालांकि, जून 2017 से एक नई योजना लागू की गई, जिसके तहत रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल की कीमतों में संशोधन किया जाता है।