Home खेल शुभमन गिल का ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल, आए डेंगू की चपेट...

शुभमन गिल का ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल, आए डेंगू की चपेट में गिल

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय टीम वर्ल्‍ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्‍टूबर को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। यह मैच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। भारतीय टीम को इस मैच से पहले जोरदार झटका लगा है। भारतीय ओपनर का डेंगू टेस्‍ट पॉजिटिव आया है। गिल का ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

शुभमन गिल ने एशिया कप और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी फॉर्म दर्शायी थी। गिल को आगामी टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वालों में से एक माना जा रहा है। गिल अब डेंगू की चपेट में आ गए हैं तो माना जा रहा है कि ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वो हिस्‍सा नहीं लेंगे।

जानकारी के मुताबिक अगर शुभमन गिल ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर होते हैं तो फिर भारतीय टीम में उनकी जगह ईशान किशन लेंगे। ईशान किशन मुख्‍य रूप से ओपनर हैं, लेकिन वो वर्ल्‍ड कप में मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। अगर गिल बाहर हुए तो फिर रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

टीम इंडिया बिना अभ्‍यास मैच खेले वर्ल्‍ड कप 2023 का मुकाबला खेलने पहुंचेगी। भारतीय टीम को इंग्‍लैंड और नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने वॉर्म-अप मैच खेलने थे, लेकिन ये दोनों ही मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। भारतीय टीम अपने टीम संयोजन को चेक नहीं कर पाई।

दोनों टीमें चेन्‍नई पहुंच चुकी हैं

बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया दोनों टीमें मैच के लिए चेन्‍नई पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमें मैच की जोरदार तैयारियों में जुटी हैं। भारत अपने मेजबान होने का फायदा उठाते हुए जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा। हालांकि, शुभमन गिल की कमी उसे खल सकती है। भारतीय फैंस को इंतजार रहेगा कि उनका उभरता हुआ स्‍टार बैटर गिल कितनी जल्‍दी मैदान में लौटेंगे।