Home खेल तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी खेली, तोड़ा रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी खेली, तोड़ा रिकॉर्ड

104
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय टीम के युवा बल्‍लेबाज तिलक वर्मा ने शुक्रवार को चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में बांग्‍लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मैच विजयी पारी खेली। इस पारी के साथ तिलक वर्मा ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है।

तिलक वर्मा ने बांग्‍लादेश के खिलाफ केवल 26 गेंदों में दो चौके और छह छक्‍के की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। उनका स्‍ट्राइक रेट 211.53 का रहा। तिलक वर्मा के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर रहा।

तोड़ा रिकॉर्ड

20 साल के तिलक वर्मा ने शुक्रवार को अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया। तिलक वर्मा 20 साल या कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने 20 या कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अर्धशतक जमाया था।

20 साल या कम उम्र में T20I अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज

2 – तिलक वर्मा
1 – रोहित शर्मा

भारत की शानदार जीत

तिलक वर्मा की धुआंधार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने शुक्रवार को बांग्‍लादेश को सेमीफाइनल मैच में 64 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से मात दी। बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 96 रन बनाए। जवाब में भारत ने 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। तिलक वर्मा ने कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रन की अविजित साझेदारी की।