Home मनोरंजन आमिर खान का नया लुक आया सामने

आमिर खान का नया लुक आया सामने

82
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

58 साल के आमिर खान हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए. वो अविनाश गोवारिकर के बर्थडे सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे. इस दौरान की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. वजह ये है कि इनमें आमिर का बिलकुल नया लुक सामने आ रहे है. उनके बाल काफी लंबे और घुंघराले दिख रहे हैं और उन्होंने मिडिल पार्टिंग की हुई है. आमिर ने इस दौरान स्ट्राइप वाली वाइट और ब्लू शॉर्ट कुर्ता पहना हुआ है और इसपर डार्क ब्लू पायजामा कैरी किया है. इसके साथ उन्होंने चश्मा भी लगाया हुआ है. आमिर ने इस दौरान कई फैन्स से हाथ भी मिलाया और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई.

इस लुक में एक नजर में पहचानना ही मुश्किल है कि ये आमिर खान हैं. उनके नए लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई कमेन्ट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, पहली बार में पहचान ही नहीं आ रहे.एक ने लिखा, नई फिल्म शुरू कीजिए, लोग भूल जाएंगे नहीं तो. एक अन्य यूजर ने लिखा, जरूरी नहीं कि हर फिल्म 1000 करोड़ ही कमाए. नई फिल्म शुरू कीजिए, टैलेंट अभी बाकी है.

लाल सिंह चड्ढा थी आखिरी फिल्म

आमिर को पिछली बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था. इसमें उनके अपोजिट करीना कपूर थीं. फिल्म बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप रही थी जिसके बाद आमिर खान ने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था. हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस ने एक नई फिल्म अनाउंस की है लेकिन आमिर इसमें एक्टिंग नहीं करेंगे. इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में होंगे और इसके डायरेक्टर राज कुमार संतोषी होंगे. फिल्म का नाम लाहौर 1947 होगा. आमिर इस फिल्म से केवल बतौर प्रोड्यूसर ही जुड़ेंगे. वो अपने एक्टिंग कमबैक के लिए नई स्क्रिप्ट की तलाश में भी हैं.