Home अन्य तापमान 35 डिग्री हुआ पार, ठंड के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार

तापमान 35 डिग्री हुआ पार, ठंड के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार

93
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्‍तीसगढ़ से मानसून की विदाई होते ही अब बारिश भी थम गई है और लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, इससे गर्मी भी लगातार बढ़ते जा रही है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस एआरजी तिल्दा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

दोपहर की तेज धूप के चलते बीते कुछ दिनों से उमस में बढ़ोतरी होने लगी है,हालांकि रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले सप्ताह 16 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और उसके बाद मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव आएगा। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से हल्की ठंड शुरू होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है। 22 अक्टूबर के बाद से न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट का रुख शुरू होगा और इससे ठंड में भी थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष प्रदेश में मानसूनी सीजन में 1061 मिमी से ज्यादा वर्षा हुई है।