Home छत्तीसगढ़ भाजपा ईकाई का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी : मेहुल मारू

भाजपा ईकाई का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी : मेहुल मारू

136
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व विधायक दलेश्वर साहू के मार्गदर्शन से पीसीसी सचिव और विधानसभा प्रभारी मेहुल मारू के नेतृत्व में आज डोंगरगांव विधानसभा के मारगांव, तिलईरवार, कोकपुर, दीवानभेड़ी सेक्टर की बैठक डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन साहू, प्रदेश कांग्रेस सयुक्त महासचिव श्रीमती विभा साहू, जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू, शिवम चौधरी, योगेंद्र साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई।
पीसीसी सचिव मेहुल मारू ने कहा अब की बार 75 सीटो के साथ फिर से सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है। हमारी भूपेश सरकार के काम हमारी जीत के आधार बनेंगे तथा हमारे काम ही चुनावी मुद्दा होंगे। अब की बार भाजपा इकाई के आंकडे को भी पार नहीं कर पाएगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के पांच सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओ के खातें में पौने दो लाख करोड़ रूपये सीधे डालने का काम किया है। जनता का कांग्रेस के प्रति भरोसा बढ़ा है। इसी भरोसे के दम पर अब की बार 75 पार का लक्ष्य पूरा होगा। राज्य का हर नागरिक चाहता है भूपेश सरकार को फिर से बनाना।
बैठक में प्रमुख रूप से लिलम गोस्वामी, लोलिश पटेल, लोकेश सिन्हा, मुश्ताक खान, मयंक यदु, विशंबर साहू, ईश्वरी साहू, सावित्री साहू, दीपचंद साहू, ईश्वर चंद्रवंशी, गणेश राम सिन्हा, कौशल लहरो, टोमार मांडवी, विजय राम चंद्रवशी, चुम्मन लाल, भुवर लाल, टेकराम वर्मा, बसंत निषाद, घना कोरे, भारत लाल साहू, प्रकाश पटेल, उत्तम साहू, अग्नू राम, अशोक कुमार, आनंद राम कवर, चमार राय, हरीश तवर, जगदेव दास, तुलाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।