Home व्यापार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 92 अरब डॉलर के पार

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 92 अरब डॉलर के पार

115
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । फोर्ब्स एशिया द्वारा जारी की गई भारत के 100 सबसे अमीरों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने एक बार फिर पहला स्थान प्राप्त कर ‎लिया है। उनकी नेटवर्थ 92 अरब डॉलर आंकी गई है। भारतीय करेंसी में यह 7.65 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। रिलायंस इंडस्ट्रीज आज कई क्षेत्रों में वस्तु एवं सेवाएं दे रही है। कंपनी का पोर्टफोलियो डाइवर्सिफाई करने का श्रेय मुकेश अंबानी को दिया जाता है। दूसरे स्थान पर अडानी समूह के गौतम अडानी एवं उनका प‎रिवार है। उनकी संपत्ति में इस साल तेज गिरावट देखने को मिली थी। पिछले साल वह इस सूची में पहले स्थान पर थे लेकिन यूएस की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट से उनकी लिस्टेड कंपनी के शेयरों को जबरदस्त धक्का लगा और उनकी नेटवर्थ लुढ़क कर 82 अरब डॉलर से 68 अरब डॉलर पर आ गई। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद तीसरे स्थान पर एचसीएल के संस्थापक और मानद चेयरमैन शिव नादर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 29.3 अरब डॉलर है। उन्होंने इस साल 2 स्थानों की बढ़त हासिल की है। चौथे स्थान पर ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल एंड फैमिली है। 46 फीसदी के इजाफे के साथ उनकी नेटवर्थ 24 अरब डॉलर हो गई है। 5वें स्थान पर डीमार्ट के संस्थापक और स्टॉक मार्केट के दिग्गज राधाकिशन दमानी एंड फैमिली है। हालांकि, उनकी नेटवर्थ में गिरावट आई है और यह 4 अरब डॉलर से ज्यादा घटकर 23 अरब डॉलर पर रह गई है।
छठे स्थान पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एमडी साइरस पूनावाला हैं। उनकी नेटवर्थ 20.7 अरब डॉलर है। 20 अरब डॉलर के सात सातवें स्थान पर हिंदुजा फैमिली है। आठवें स्थान पर दिलीप सांघवी एंड फैमिली है जिसकी नेटवर्थ 19 अरब डॉलर है। कुमार बिड़ला 17.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ नौंवे स्थान पर हैं। 10वें स्थान पर शपूर मिस्त्री एंड फैमिली है। फोर्ब्स की 100 सबसे रईस भारतीयों की सूची में 3 नए नाम भी शामिल हुए हैं। इसमें पहला नाम एशियन पेंट्स वाली दानी फैमिली का है। उन्होंने 8 अरब डॉलर के साथ 22वें स्थान पर प्रवेश ‎किया है। दूसरा नाम रेणुका जगतानी का है। वह दुबई मुख्यालय वाले लैंडमार्क ग्रुप की चैयरवुमेन हैं। 4.8 अरब डॉलर के साथ उन्होंने 44वें स्थान पर प्रवेश किया है। तीसरे स्थान पर गारमेंट एक्सपोर्टर केपी रामासामी हैं। 2.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वह 100वें पायदान पर हैं।