Home छत्तीसगढ़ भाजपा को वोट देना मतलब प्रदेश में धान खरीदी बंद करना :...

भाजपा को वोट देना मतलब प्रदेश में धान खरीदी बंद करना : मेहुल मारू

139
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व विधायक दलेश्वर साहू के मार्गदर्शन से पीसीसी सचिव और विधानसभा प्रभारी मेहुल मारू के नेतृत्व में आज विधानसभा के मेढ़ा, रामाटोला, सेंदरी सेक्टर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से एलबी नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सोनी, जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव श्रीमती विभा साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमा देवी वर्मा उपस्थित रहे।
पीसीसी सचिव और विधानसभा प्रभारी मेहुल मारू ने कहा भाजपा के 15 साल में किसानों को न 2100 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला और न हर साल बोनस का वादा पूरा हुआ। दूसरी ओर कांग्रेस ने आते ही कर्ज माफी का वादा पूरा किया और प्रदेश के 18 लाख किसानों के 9000 करोड़ का कर्ज माफ किया। किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा निभाया और इस साल तो 2640 रुपए मिल रहे हैं, इसलिए भाजपा को वोट देना मतलब धान खरीदी बंद करने जैसा होगा।
मेहुल ने कहा भाजपा की मोदी सरकार ने बोनस पर रोक लगाई तो कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू करके इनपुट सब्सिडी देना शुरु किया। आज छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे खुशहाल किसान है।
बैठक में जनपद सदस्य महेश सेन, जनपद सदस्य मदन गोपाल साहू, जनपद सदस्य खिलेश्वरी, परमानंद वर्मा, ब्लॉक प्रवक्ता राकेश सिन्हा, नोहर सिंह, एलियस जॉन, हेमलाल वर्मा, बेनूराम वर्मा, तराम देवांगन, भुनेश्वर शोरी, भागचंद्र, ईश्वर देवांगन, यशवंत वर्मा, कृष्ण कुमार सिन्हा, अनिल गायकवाड़, बाबूलाल सिन्हा, भोजराम, दिलीप वर्मा, निलेश सिन्हा, विजय ठाकुर, चित्र कुमार साहू, नोहर चंद्रवंनी, अमर सिंह वर्मा, नेतराम देवांगन, रेवाराम बर्मा, संतोष साहू, नंदकुमार, संजय तराम सहित संबधित सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी और प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।