Home व्यापार ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन के शेयर नई ‎‎‎रिकॉर्ड ऊंचाई पर

ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन के शेयर नई ‎‎‎रिकॉर्ड ऊंचाई पर

123
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन के शेयरों में खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है। खरीदारी के दम पर शेयर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। शेयरों में खरीदारी का यह रुझान डिविडेंड के ऐलान के चलते है। इसके अलावा रिकॉर्ड संख्या में ग्राहकों के नेट एडीशन ने भी पॉजिटिव माहौल तैयार किया है। वहीं कंपनी ने जितने रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है, वह अब तक का सबसे अधिक है। इस वजह से शेयर करीब 7 फीसदी उछलकर 2250 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम हुए हैं लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। बीएसई पर यह 5.04 फीसदी की मजबूती के साथ 2209.75 रुपए पर है। एंजेल वन के बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी। कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 12.7 रुपए का डिविडेंड बांटेगी। इससे पहले कंपनी जनवरी और मार्च 2023 में रिकॉर्ड 9.6 रुपए का डिविडेंड बांटा था। इस बार के अंतरिम डिविडेंड के लिए 20 अक्टूबर 2023 का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है और इसका भुगतान 10 नवंबर या इससे पहले कर दिया जाएगा। इसे मिलाकर पिछले तीन साल में कंपनी प्रति शेयर 100 रुपए के डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है।