Home छत्तीसगढ़ घुमका एवं मुढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित डोंगरगढ़ विधानसभा के सैकड़ों पदाधिकारियों...

घुमका एवं मुढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित डोंगरगढ़ विधानसभा के सैकड़ों पदाधिकारियों ने पद से दिया इस्तीफा

229
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को घुमका ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, मुढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस कोमल साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, घुमका युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित राजपूत, महिला ब्लॉक अध्यक्ष हंशा सिन्हा, मुढ़ीपार अध्यक्ष आरती महोबिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा है। सभी कार्यकर्ताओ ने कहा कि भुनेश्वर बघेल विधायक के रूप में संगठन को अपना पूरा सहयोग प्रदान किया है। सभी पदाधिकारी को भुनेश्वर बघेल को टिकट नहीं देने पर काफी दुख हुआ है। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष को टिकट पर पुनः विचार कर भुनेश्वर बघेल को देने की मांग की है। इस्तीफा देने वाले जिला महामंत्री पुष्पा वर्मा, मुढ़ीपार ब्लॉक से रिंकू महोबिया, जोन अध्यक्ष विक्की, क्षत्रिय जोन अध्यक्ष तेजराम वर्मा, जोन अध्यक्ष, कुंभलाल वर्मा, पूनम साहू सेक्टर प्रभारी, ममता साहू जिला सचिव महिला कांग्रेस, अजीत साहू उपाध्यक्ष, अनिल जांगड़े संयुक्त सचिव, सुमन जांगड़े, शिवानंद यादव अध्यक्ष ब्लॉक सेवादल मुढ़ीपार, अश्वनी टंडन अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ट मुढ़ीपार, घुमका ब्लॉक से ओमप्रकाश साहू जोन अध्यक्ष, दिनेश पुराणिक जोन अध्यक्ष, गिरीस साहू जोन अध्यक्ष, गीतालाल वर्मा जोन अध्यक्ष, चंद्रेश वर्मा जिला सयुक्त महामंत्री, अखिलेश दुबे महामंत्री, ललित चांदत्तारे महामंत्री, कमल बंजारे अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ट, राजेश शान अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू जिला सचिव, रमाकांत साहू सेक्टर प्रभारी, जयकुमार वर्मा सेक्टर प्रभारी, मंथिर साहू सेक्टर प्रभारी, चुन्नी साहू, अमजत खान, नेमदास साहू, उमराव वर्मा, रितेश सिन्हा, रूपेश वर्मा, फूलमती वर्मा, पार्वती साहू, कल्पना साहू, सतप्रसाद नेताम, राकेश वर्मा, खेमचंद वर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा भेजे है।