Home छत्तीसगढ़ तुमड़ीबोड़ की बैठक में दलेश्वर साहू को विजय बनाने का संकल्प लिया...

तुमड़ीबोड़ की बैठक में दलेश्वर साहू को विजय बनाने का संकल्प लिया : मेहुल मारू

144
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व विधायक दलेश्वर साहू के मार्गदर्शन से विधानसभा प्रभारी मेहुल मारू के नेतृत्व में आज तुमड़ीबोड़ और बाकल सेक्टर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ट नेता गुलाब वर्मा, डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन साहू, मंडी अध्यक्ष गणेश साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी साहू, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पीसीसी सचिव और विधानसभा प्रभारी मेहुल मारू ने कहा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत भूपेश सरकार देती है। यह भूपेश सरकार की खेती किसानी को बढ़ावा देने नीति का परिणाम है कि वही प्रदेश है, वही भू-भाग है, लेकिन 4 साल में भाजपा राज की तुलना में दुगुने किसान लगभग 24 लाख धान बेचे, दुगुनी धान 107.5 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई, दुगुने रकबे 30 लाख हेक्टेयर पर धान की पैदावार हुई है।
मेहुल ने कहा धान खरीदी में भाजपा की केन्द्र सरकार के सिवाय अडंगेबाजी के कुछ नहीं किया है। भाजपा आदतन किसान विरोधी है। चुनाव में वोट लेने के लिये वह किसानों के हितों की बात करती है। चुनावी घोषणा पत्र में वायदा करती है। सरकार में आने के बाद वह भूल जाती है। मोदी सरकार किसानों को धान की कीमत समर्थन मूल्य से ज्यादा मिलने में रोक लगाती है। मोदी सरकार की अड़ंगेबाजी के कारण कांग्रेस सरकार किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये एक मुश्त नहीं मिल पाता। मोदी सरकार की किसान विरोधी चरित्र के कारण कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू कर किसानों को प्रति एकड़ 9000 रूपये इनपुट सब्सिडी देना किया, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 2640 रूण् से अधिक मिला है।
बैठक में खेलू दास साहू, बलिराम साहू, जोन प्रभारी चितेश साहू, ब्लॉक हेमसिंग साहू, अध्यक्ष चुम्मन साहू, सेक्टर प्रभारी भुवाल साहू, गोवर्धन वर्मा, राजेन्द्र साहू, पुरुषोत्तम वर्मा, जमुना साहू, तेजराम मांडवी, दयाराम साहू, राजेंद्र साहू, बीनाधर वर्मा, भुवाल निषाद, पीतांबर देशलहरे, पुरुषोत्तम वर्मा, चिंताराम साहू, लोकेश्वर वर्मा, कृपाराम साहू, हरीश यादव, बालक वर्मा, मिनेश कुमार, रमेश साहू, राजकुमार बंजारे, नरेंद्र साहू, राहुल देशलाहरे, लोकेश खरे, प्रीतम सिंह, टेकराम यादव, बालमुकुद वर्मा, सेवक राम, बिरजू डहरे, गणेश वर्मा, परदेशी राम, रवि निषाद, केसुराम बघेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।