Home अन्य कवर्धा से विजय शर्मा व पंडरिया से भावना बोहरा ने लाव लश्कर...

कवर्धा से विजय शर्मा व पंडरिया से भावना बोहरा ने लाव लश्कर के साथ नामांकन भरा

101
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

0 असम के मुख्यमंत्री ने वादाखिलाफी व धर्मांतरण से बचने भाजपा को जिताने की अपील की।
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी विजय शर्मा ने आज 18 अक्टूबर को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एक रैली की
शक्ल में कलेक्ट्रेट जाकर अपना नामांकन भरा। इससे पहले पुरानी कृषि मंडी परिसर में विशाल आमसभा हुई, जिमसें भूपेश सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार व धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए छग व देश बचाने के लिए भाजपा के कवर्धा विधान सभा प्रत्याशी विजय शर्मा व पंडरिया प्रत्याशी भावना बोहरा को वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।
पुरानी मंडी परिसर में असम मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास गरीबों को छत और मकान देने के लिए बना है, लेकिन यहां की भूपेश सरकार ने गरीबों के प्रधानमंत्री आवास को छीन लिया। गरीबों से उनका अधिकार छीन लिया। ऐसे मुख्यमंत्री को एक दिन भी मुख्यमंत्री रहने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री श्री हिमंता ने कहा कि मैं यहां आकर छत्तीसगढ़ी भाषा सीखा, ये बहुत प्यारी भाषा है. लेकिन यहां एक ही नाम सुनाई पड़ रहा है अकबर, अकबर, अकबर. यूपी में भी पहले बाबर-बाबर नाम आता था, मोदी जी आए, तो बाबर को खल्लास किया और श्रीराम मंदिर बनाया। अकबर को जल्दी साफ करिए नहीं तो देश बर्बाद हो जाएगा। एक अकबर आते हैं तो 100 अकबर बुला लाते हैं, इसलिए जितना जल्दी हो सकता हैं उन्हें विदा कीजिए, नहीं तो माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी।
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी छतीसगढ़ से चावल खरीदते हैं, 2100 देते हैं, आप 600 देते हैं, ये मोदी न्याय योजना हैं। स्कीम को आपने अपने नाम किया। भूपेश बघेल बोले थे दारू बंद करेंगे, लेकिन आज पूरा देश में नाम है कि वो दारू का सरदार बन चुका है, माताओं के लिए दारू बंद करूंगा बोले थे. आज हर जगह ठेका लगा दिया, कांग्रेस के दलाल लोग चलाते हैं। कार्यक्रम में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 भूपेश सरकार ने भत्ता दिया, तो कितना दिन चलेगा
हिमंता बिश्वा सरमा ने कहा कि भत्ता देंगे तो कितना दिन चलेगा। तीन लाख लोगों को कम से कम नौकरी दे देते, वो भी नहीं किया। पीएससी में नौकरी निकाला तो कांग्रेस के दलाल सारी नौकरी बांट लिए, ऐसी सरकार हमें नहीं चाहिए। असम छोटा प्रदेश है। हमारी सरकार आई थी। हर महीने 1250 रुपए माताओं के अकाउंट में पैसा डालते हैं। भूपेश बघेल ने माताओं के लिए दारू दुकान खोल दिया।