Home छत्तीसगढ़ कहीं चौपाल में चुनावी चर्चा, तो कहीं पुराने किस्सों पर लगे ठहाके,...

कहीं चौपाल में चुनावी चर्चा, तो कहीं पुराने किस्सों पर लगे ठहाके, भोलाराम के रंग में रंग रही जनता

120
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा के गांव-गांव में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता भरोसे की कांग्रेस सरकार का नारा बुलंद कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में कांग्रेस के झंडे लहरा रहे हैं। बुजुर्ग से लेकर युवा मतदाता तक कांग्रेस है तो भरोसा है…कका अभी जिंदा है…के नारे लगा रहे हैं। खुज्जी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भोला राम साहू अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांवों में पहुंचकर लोगों से मेल-मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोग की भीड़ उनके साथ चल रही है।
शनिवार को प्रत्याशी भोला राम साहू ने लगातार एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने छुरिया विकासखंड के ग्राम नवागांव, पिनकापार, लालूटोला, बापूटोला, बिसाहूटोला, बरछाटोला, कल्लूटोला, नागरकोरा, चिचोला, जनकपुर, महाराजपुर, रामपुर, शिकारीटोला, झितराटोला, मागधोकरा, रियाटोला और बनियाटोला में लोगों से मेल-मुलाकात की। अलग-अलग गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित हुई। जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी का नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने हाट-बाजार में भी ग्रामीणों से चर्चा की। कहीं चौपाल में चुनावी चर्चा हुई तो कहीं पुराने किस्सों पर ठहाके लगे। नागरिकों के बीच मौजूद भोलाराम ने कहा कि-हम दिल जोड़ने वाले लोग हैं। खुज्जी विस के लोगों के साथ मेरा दो दशकों से पुराना नाता है। हम मिलते हैं तो नेता-मतदाता वाली बात नहीं होती। एक-दूसरे से जुड़ाव की बात होती है।
नुक्कड़ सभाओं के दौरान उन्होंने कहा कि-खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की तरक्की ही हम सबका मिला-जुला सपना है। पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने इसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसी भी प्रदेश का उत्थान तब ही संभव है जब वहां के नागरिक आर्थिक रुप से मजबूत हों, समृद्ध हों, परंपरा और संस्कृति का विकास हो। कांग्रेस ने यही किया और आज सभी खुशहाल हैं। किसानों को न्याय योजनाओं को फायदा मिला। गोबर खरीदी योजना से भी आय बढ़ी है। पैसा सीधे लोगों के खाते में आ रहा है। तीज-त्यौहार मनाने के लिए अब लोगों को कर्ज नहीं लेना पड़ता सरकार उन्हें उनके मेहनत की कीमत देती है। कांग्रेस ने मेहनत का सम्मान ही नहीं किया, बल्कि मेहनतकश छत्तीसगढ़िया को आगे भी बढ़ाया है।
प्रत्याशी भोला राम साहू के साथ सेक्टर-बूथ के पदाधिकारी-कार्यकर्ता भी कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान का मोर्चा संभाले हुए हैं। ग्रामीण भी उनके साथ इस अभियान में जुड़ रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में भोलाराम साहू के पक्ष में माहौल है और उन्हें अभूतपूर्व समर्थन हासिल हो रहा है। सियान से लेकर जवान तक के बीच उनकी छवि गांव-घर के अपने भोला भैय्या की है। कांग्रेस का चुनावी अभियान जोर-शोर से जारी है और सभी से पंजा छाप पर वोट देकर भोला राम साहू को विजयी बनाने की अपील की जा रही है।