Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव की जनता अपने भांचा को आशीर्वाद दे रही है : रुबी...

राजनांदगांव की जनता अपने भांचा को आशीर्वाद दे रही है : रुबी गरचा

107
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन को जनसंपर्क के दौरान अपने ननिहाल का भरपूर स्नेह मिल रहा है। कांग्रेस नेता रुबी गरचा ने बयान जारी कर कहा कि-राजनांदगांव की जनता अपने भांचा को आशीर्वाद दे रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है।
उन्होंने कहा कि-राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता से गिरीश सीधे जुड़ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति से परिचित और उसे सहेजने वाली सरकार के प्रतिनिधि हैं जिसने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा है। भाजपा उनकी उम्मीदवारी से छटपटा रही है। गरचा ने कहा कि-किसानों को उनका सम्मान लौटाने वाली कांग्रेस का भरोसा जन-जन में व्याप्त है। बिजली बिल हाफ होने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिली है। मितान योजना के सहारे शासकीय दस्तावेजों की कार्यवाही अब घर बैठे पूरी हो रही है। जन्म-मृत्यु, आय प्रमाण पत्र जैसे कई दस्तावेज घर पहुंचकर तैयार करवाए जा रहे हैं। धनवंतरी मेडिकल योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार की अभूतपूर्व पहल है, जिसके सहारे नागरिकों को आधी दर पर दवाईयां मुहैया हो रही हैं। खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है।
कांग्रेस नेता गरचा ने कहा कि-ये चुनाव जनता के भरोसे बनाम जनता का शोषण करने वालों का है। 15 सालों में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने जो अंधेरगर्दी मचाई उसका दंश आज भी लोग भोग रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर जनता गंभीर है और कांग्रेस को अपना समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि-एक बार फिर भरोसे की कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी और राजनांदगांव की जनता गिरीश को अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजेगी।