Home छत्तीसगढ़ खुज्जी में हर ओर लहरा रहा कांग्रेस का झंडा, कांग्रेस के विकास...

खुज्जी में हर ओर लहरा रहा कांग्रेस का झंडा, कांग्रेस के विकास पर विश्वास का प्रमाण है : भोलाराम साहू

151
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू को क्षेत्र की जनता का साथ मिल रहा है। रविवार को भोलाराम की मौजूदगी में आदिवासी समुदाय के लोगों ने कांग्रेस प्रवेश कर अपना समर्थन उन्हें दिया है। आदिवासी नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष के पति भारत लाल मंडावी ने भाजपा छोड़कर काग्रेस की सदस्यता ली। वहीं पूर्व बैंक मैनेजर जीएस नेताम का भी भोलाराम ने कांग्रेस प्रवेश करवाया। इनके साथ दूसरे सामुदायिकजन ने भी कांग्रेस का गमछा डालकर प्रत्याशी भोलाराम साहू पर अपना भरोसा जताया।
रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम डुमरघुंचा, दाऊटोला, बरारमुंडी, आटरा, बोहरनभेड़ी, छछानपाहरी, ढेढवार लंझिया, ब्राह्मन लंझिया, हितागुटा, भर्रीटोला व थुवाडबरी में जनसंपर्क किया। गांवों में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। यहां गलियों में, घरो में कांग्रेस के झंडे लहरा रहे हैं, जो कांग्रेस पर भरोसे के और मजबूत होने का प्रमाण है।
सेक्टर और बूथ के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं में जोश है। वे अपने प्रत्याशी भोलाराम के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। हर आखिरी व्यक्ति तक कांग्रेस सरकार की पांच साल के कार्यकाल की सफल योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, गौमूत्र खरीदी योजना, गौठान योजना का असर चुनावी अभियान में लोगों के सकात्मक प्रतिक्रिया के तौर पर सामने आ रहा है।
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी भोलाराम साहू ने कहा कि-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने गांव-घर के पारंपरिक कामों को आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़कर जीवन आसान बना दिया। हमारे यहां खातू गड्ढे में जैविक खाद तैयार की जाती थी। ये अब गौठान में तैयार हो रही है। यहां गोबर बेचकर ग्रामीण पैसे कमा रहे हैं। जैविक खाद की बिक्री से महिला समूह, गौठान समितियों को पैसे मिल रहे हैं। इन पैसों से गांव के लोग संपन्न हो रहे हैं। इन आर्थिक सुधार के सफल प्रयासों से हाट-बाजार खिल उठे हैं। सभी का जीवन स्तर समृद्ध हुआ है।
उन्होंने कहा कि-भाजपा कमीशनबाजी और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। भाजपा के 15 साल की सरकार में ऐसी कोई योजना शुरु नहीं की गई, जिससे लोगों को सीधा मुनाफा हो सके। धान का बोनस तक रमन सरकार ने न देकर अन्नदाताओं की मेहनत का माखौल उड़ा दिया। वो एक रुपए में चावल की बात करते हैं, कांग्रेस सरकार ने मुफ्त राशन दिया है। भाजपा के कार्यकाल में 36 हजार करोड़ का नान घोटाला कोई भूला नहीं है। इसमें सीएम सर का नाम शामिल है। तब सीएम डॉ. रमन सिंह थे।
भोलाराम साहू ने कहा कि-यह चुनाव हम अपनी कांग्रेस सरकार के काम और उस पर लोगों के भरोसे के दम पर जीतेंगे। यह चुनाव हम हमारे अन्नदाता, मजदूर-गरीबों के सहयोग से जीतेंगे। जनता का हम पर भरोसा बरकरार है, फिर कांग्रेस सरकार का आना तय है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि-पंजा छाप पर बटन दबाकर एक बार फिर विकास और विश्वास को जीताना है।