Home मनोरंजन फिल्म ‘फुकरे 3’ की कमाई में आया बंपर उछाल

फिल्म ‘फुकरे 3’ की कमाई में आया बंपर उछाल

113
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

फेमस कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी फुकरे का थर्ड पार्ट फुकरे 3 काफी पसंद किया जा रहा है। स्ट्रांग कंटेंट से लबरेज यह फिल्म ‘जवान’ की आंधी में भी मजबूती से खड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। शनिवार की कमाई में उछाल भी देखा गया।

शनिवार की कमाई में उछाल

मृगदीप लांबा के डायरेक्शन में बनी फिल्म फुकरे 3 ने शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, कमाई में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन जिस रफ्तार से फुकरे 3 आगे बढ़ रही है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि कुछ दिनों में फिल्म शतक बना देगी।

पंकज त्रिपाठी और पुलकित सम्राट स्टारर इस फिल्म ने शनिवार को 21 लाख तक की कमाई की। जबकि शुक्रवार को फिल्म ने 13 लाख कमाए थे। इस‌‌ लिहाज से मूवी का टोटल कलेक्शन 93.66 करोड़ हो गया है।

एक नजर वीकेंड कलेक्शन पर

पहला हफ्ता- 66.02 करोड़
दूसरा हफ्ता- 15.27 करोड़
तीसरा हफ्ता – 12.03 करोड़

‘फुकरे 3’ की कहानी

फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि चूचा के सपने देखने की पावर का फुकरे गैंग इस्तेमाल करती है और उससे होने वाले कम से छोटे-मोटे पैसे कमाती है। वहीं, भोली पंजाबन पॉलिटिक्स में आ चुकी है। भीड़ इकट्ठा करने के लिए वह फुकरे गैंग की मदद लेती है। बाद में हनी, चूचा को भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहता है। कहानी में ट्विस्ट भी यहीं से आता है। भोली पंजाबन सबको साउथ अफ्रीका भेज देती है। यहां से शुरू होता है इनके बीच कंपटीशन का असली दौर‌।

‘फुकरे 3’ में वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी सबसे ज्यादा पसंद की गई है। इसके अलावा दिमाग लगाकर भोली पंजाबन के खिलाफ अपने कदम बढ़ाने वाले हनी यानी कि पुलकित सम्राट का किरदार भी लोगों को भा गया है।